गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार में एक दलित विधायक को जाति की वजह से अपमानित होना पड़ा। सीपीआई माले विधायक गोपाल रविदास ने आरोप लगाया है कि उन्हें स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने से रोका गया और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक मेडिकल स्टूडेंट की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के 26 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
बिहार के बांका में गुरुवार रात रामधुन का कार्यक्रम में फायरिंग की घटना सामने आयी है। घटना बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है। मारपीट और गोलीबारी के दौरान एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है।
सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपनी प्रगति यात्रा पर हैं, जिसके तहत वे विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा और कई लाभकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं।
मोतिहारी पुलिस ने एक 20 साल पुराने मामले को सुलझा लिया है, जिसमें आदापुर थाना क्षेत्र के बरेया टोला निवासी हरेंद्र महतो की पत्नी गीता देवी दो दशक पहले ट्रेन पकड़ने के दौरान लापता हो गई थी।
दरअसल, एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां आज प्रथम चरण के अंत में गोपालगंज के भी.एम.मैदान पहुंचा, इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और एकजुटता का संदेश दिया।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सत्याग्रह आश्रम में शक्ति संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैंने 2 साल बिहार में पदयात्रा की तो देखा कि बिहार में सबसे ज्यादा कष्ट महिलाओं को हो रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने सीवान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।
बिहार के बेगूसराय में जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस घटना में थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घटना रविवार को बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है।
बिहार के सुपौल में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने ना सिर्फ उन्हें गोली मारी बल्कि उनकी बाइक में रखे कैश भी लूटकर फरार हो गये।
बिहार के वैशाली में उद्यान विभाग के दो अधिकारियों को 7000 रुपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने पकड़ा है।
बिहार के छपरा में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी एक आरोपी ने उसे बस से उतार लिया और अपने दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया।